सोमवार, 7 दिसंबर 2020

मुनक्का से मिलने वाले स्वास्थय लाभों का एक सुन्दर वर्णन


मुनक्का
मुनक्का ऊर्जा का एक काफी अच्छा स्रोत है इसमें प्राकृतिक रूप से मिठास और ग्लूकोस होती है मुनक्का विटामिन्स और nutrients का एक संपूर्ण पैकेज है तो आइये जानते हैं इससे सेवन से हमारे स्वास्थ्य पे क्या असर पड़ते हैं

मुनक्का के फायदे हृदय के लिए :-

मुनक्का के नियमित सेवन से हृदय से सम्बंधित कई बीमारियों के होने का खतरा काफी कम हो जाता है अगर 8 से 10 मुनक्को को एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर रोज पिया जाये तो इससे हार्ट अटैक का खतरा काफी हद्द तक कम जाता है। रोजाना इस ड्राई फ्रूट का सेवन आपके हृदय को स्वस्थ्य रखने में भी लाभकारी होता है

मुनक्का दांतों के लिए फायदेमंद होता है :-

मुनक्के में पाए जाने वाले phytochemicals दांतों को स्वस्थ्य रखने में काफी सहायता करते हैं ये दांतों को सड़ने से बचाते हैं साथ ही मसुडो की समस्याओं से भी छुटकारा दिलाते हैं ये मुख में होने वाले हानिकारक बक्टेरिया को नष्ट कर मुख में होने वाले कई प्रकार के infections से भी बचाते हैं

मुनक्का यौन कमजोरियों को दूर करता है :-

दूध में रोजाना मुनक्का को डालकर खाने से नपुंसकता,वीर्य की कमी,स्पर्म की कमी से छुटकारा मिलता है और ये आपके शादीशुदा ज़िन्दगी को सुखमय बनता है नियमित मुनक्के के सेवन से सेक्सुअल स्टैमिना बढ़ता है साथ ही ये कई तरह के सेक्सुअल infections होने के खतरे को भी कम करता है

मुनक्का खून की कमी को दूर करता है :-

मुनक्का विटामिन्स और आयरन का एक काफी अच्छा स्त्रोत होता है 8 से 10 gm मुनक्के को एक कप पानी में भिगोकर इसमें कुछ मात्रा में निम्बू का रस मिलाकर 4 से 5 घंटे बाद इसे खा लें इससे आपके शरीर में खून की कमी की पूर्ती होगी और हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ेगी

मुनक्का चक्कर आने की समस्या को दूर करता है :-

अगर आपको चक्कर आने जैसे समस्या हो तो 100 ग्राम मुनक्के को घी में अच्छे से भुज लें फिर 4 से 6 मुनक्को पे एक चुटकी नमक मिलाकर खाएं, इस तरह इसे रोज 3 से 4 सप्ताह तक जरुर खाएं

मुनक्का सुखी खांसी को दूर करता है :-

अगर आपको सुखी खांसी है तो 4 से 5 मुनक्के के बीजों को निकालकर इसमें 2 काली मिर्च मिलाकर चबाएं या मुख में ही रख कर सो जाये, तीन से चार दिनों में खांसी ठीक हो जाएगी

मुनक्का सर्दी-जुकाम से आराम दिलाता है :-

अगर आपको सर्दी-जुकाम है तो दूध में कुछ मुन्नको को डालकर इसे उबाल लें और फिर पियें कुछ दिनों तक इस विधि को जरुर करें आराम पहुचेगा

मुनक्का कब्ज की शिकायत को भी दूर करता है :-

अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती है तो रोजाना मुनक्के का सेवन करना कब्ज की परेशानी को दूर करता है क्यूंकि मुनक्के में उपस्थित फाइबर पेट को साफ करने में काफी सहायक होता है

मुनक्का कैंसर से सुरक्षा करता है :-

मुनक्के में उपस्थित नेचुरल फ्लावोनोइड,तथा antioxidants हमारे शरीर में कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है इसलिए इस पौष्टिक ड्राई फ्रूट को अपने डेली डाइट में शामिल करना ना भूलें


मुनक्के से मिलने वाले स्वास्थय लाभों की जानकारी वाला यह लेख आपको अच्छा और लाभकारी लगा हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा आपके एक शेयर से किसी जरूरतमंद तक सही जानकारी पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिये और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है इस लेख के समबन्ध में आपके कुछ सुझाव हो तो आप हमको कमेण्ट करके बता सकते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कुलदेवी का पता लगाने का शक्तिशाली मंत्र - 21 दिन की साधना

 🙏 कुलदेवी का पता लगाने का शक्तिशाली मंत्र - 21 दिन की साधना 🙏 नमस्ते दोस्तों, आज मैं आपको एक ऐसे शक्तिशाली मंत्र और साधना के बारे में बता...